फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   increase in number of viral fever patient in city

नहीं थमा बुखार का कहर, बढ़ रही मरीजों की संख्या, झोलाछाप डाक्टरों से इलाज कराने को मजबूर लोग

Thu, 12 Sep 2019 06:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
increase in number of viral fever patient in city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

वायरल बुखार ने शहर और देहात क्षेत्र के अधिकतर गांवों को चपेट में ले लिया है। वायरल पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी बेबस नजर आ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फिजीशियन नहीं होने से मरीज निजी अस्पताल और झोलाछाप डाक्टरों की शरण में जाने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों की लाइनें लग रही हैं।

विज्ञापन


पिछले एक पखवाड़े से मुरादाबाद शहर और अधिकतर ब्लाकों में वायरल बुखार ने कहर बरपाया है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग बुखार से पस्त पड़े हैं। हर परिवार में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। झोलाछाप डाक्टरों से इलाज करवाने में कई मरीज जान भी गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सामुदायिक केंद्रों को प्रभावित इलाकों में प्रतिदिन दो-दो स्वास्थ्य कैंप लगाने के आदेश दिए हैं। अधिकतर केंद्रों पर फिजीशियन नहीं हैं, जिसके चलते सीएमओ के कैंप लगाने के आदेश हवाई साबित हुए हैं। सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्थाएं लड़खड़ाने से निजी अस्पताल मरीजों से पैक हैं। झोलाछाप भी चांदी काट रहे हैं। झोलाछाप अपनी दुकानों में मरीजों को भर्ती कर ग्लूकोज तक चढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल का बुरा हाल है। अस्पताल की ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों की कतारें लग रही हैं। ओपीडी के तीन काउंटर हैं। सभी काउंटरों पर सुबह सात बजे से कतार लगनी शुरू हो रही है। आठ बजे ओपीडी खुलने से लेकर दोपहर दो बजे तक मरीज भटक रहे हैं। आईपीडी में बेड खाली नहीं हैं। गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार के मुताबिक मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस महीने आखिर तक यही स्थिति रहेगी। डेंगू, मलेरिया की आशंका से पैथोलॉजी लैब में खून की जांचों का दबाव दोगुने से अधिक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed