{"_id":"6aee37b9effa78da4c0a29b8","slug":"female-teacher-riding-a-scooter-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1033272-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत
Sat, 07 Nov 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा-डींगरपुर मार्ग पर बैकैनिया में निर्माणाधीन पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी पर जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका शिवानी भारद्वाज (31) की मौत हो गई।
सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर-16 ए निवासी शिवानी भारद्वाज डींगरपुर स्थित हबीबी इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर में शिक्षिका थीं। वह शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे स्कूटी से ड्यूटी जा रही थीं। बैकैनिया में निर्माणाधीन पुलिया के पास किसी वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पीड़िता के आईडी कार्ड और मोबाइल के जरिये परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शिवानी की दस साल पहले प्रगल्भ भारद्वाज से शादी हुई थी। उनका आठ साल का बेटा नक्षत्र भारद्वाज है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि डींगरपुर रोड किनारे स्थित मकानों के बाहर लगे कैमरों के फुटेज के जरिये वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।