{"_id":"582783a84f1c1b7304b397a1","slug":"female-in-bank-que","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकों में हंगामा, महिला बोली- पहले मेरी बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकों में हंगामा, महिला बोली- पहले मेरी बारी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 13 Nov 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
females in bank line in moradabad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोेट बदलने को लेकर बैंकों मेें मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। इस घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और लाठी भांज कर लोगों को दौड़ा दिया। वहीं एसबीआई मेन शाखा में लाइन में पहले लगने को लेकर एक महिला और पुरुष भिड़ गए। दोनों में नोकझोंक हुई।
दिल्ली रोड पाकबड़ा स्थित पीएनबी बैंक में सुबह बागड़पुर गांव निवासी भट्टा स्वामी नेत्रपाल सिंह पुत्र सुखी सिंह रुपये जमा करने बैंक में पहुंचे थे। उसने जैसे ही बैंक के अंदर कदम रखा गार्ड योगेन्द्र विश्नोई और टिंकू ने उसे धक्क ादेकर बाहर निकाल दिया।
उसने जब इसका विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीट दिया और उसका सिर मे डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। बैंक में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस आ गई और पुलिस ने जैसे तैसे भीड़ को समझाबुझाकर शांत किया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा है।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद बीएससी नर्सिग का छात्र तिरूपति पुत्र राम सिंह अपने चार हजार के नोट बदलने बैंक पहुंचा और वह भी जबरन अंदर घुसने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस से भिड़ गया। काफी संख्या में और लोगों ने भी पुलिस की घेराबंदी कर दी।
पुलिस ने लाठी फटकार कर वहां से भीड़ को हटाया और घायल छात्र तिरूपति को अस्पताल भिजवा दिया। देर शाम रतनपुर कलां गांव स्थित एसबीआई बैक में भी हंगामा हो गया। बैंक को छह बजे बंद कर दिया। बैंक के अंदर जबरन लोग घुसने का प्रयास करने लगे। पुलिस और सुरक्षा गार्ड ने रोका तो लोग यहां पर नारेबाजी करने लगे।