फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Female constable line spot after video went viral on social media

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर महिला सिपाही लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Female constable line spot after video went viral on social media
नगर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही को सोशल मीडिया का जुनून कुछ इस कदर चढ़ा कि वह वर्दी की मर्यादा भूल गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो अफसरों के होश उड़ गए। पुलिस की फजीहत होता देखकर एसपी ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। साथ कड़ी फटकार लगाकर भविष्य में दोबारा गलती नहीं दोहराने की नसीहत दी है। चर्चा है कि कार्रवाई के बाद कांस्टेबल ने वर्दी पहने सभी वीडियो को अपने अकाउंट से हटा दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय रहती है। उसने कई मनोरंजक वीडियो सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड किए। जिसमें अधिकांश वीडियो वर्दी पहने हुए हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल सिपाही के मनोरंजक वीडियो ने अमरोहा शहर कोतवाली पुलिस की फजीहत करा दी। चर्चा है कि ड्यूटी टाइम में काम छोड़ सिपाही मनोरंजक वीडियो बनाने में मशगूल रहती है। वायरल वीडियो में उसके साथ अन्य महिला सिपाही भी काम छोड़ वीडियो बनाने में जुटी नजर आईं। जब वर्दी पहने महिला सिपाही के मनोरंजक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो आला अफसरों के भी होश उड़ गए। आननफानन अफसरों की फटकार के बाद महिला पुलिसकर्मी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से वर्दी पहने सभी वीडियो को भी हटा दिए लेकिन चारों तरफ वर्दी की फजीहत हुई तो दोपहर बाद एसपी आदित्य लांग्हे ने महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed