फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fearing the food safety team, they left one and a half quintals of mawa in the tempo and ran away

Moradabad News: खाद्य सुरक्षा की टीम के डर से टेंपो में डेढ़ क्विंटल मावा छोड़कर भागे

Wed, 21 May 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 21 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fearing the food safety team, they left one and a half quintals of mawa in the tempo and ran away
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की चेकिंग से बचने के लिए टेंपो चालक मोरा गांव में डेढ़ क्विंटल बदबूदार मावा छोड़कर भाग निकला। टीम ने मावा को नष्ट किया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा की टीम ने एक अन्य व्यक्ति से मावा के नमूने लिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ठाकुरद्वारा मार्ग पर मंगलवार की दोपहर टीम जांच करने के लिए जा रही थी। इसकी भनक लगने पर चालक मोरा गांव में टेंपो खड़ा कर भाग गया। टेंपो में कितने लोग सवार थे, इसका पता नहीं चल सका। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने जांच में पाया कि टेंपो चालक डेढ़ क्विंटल बदबूदार मावा छोड़कर भागा है। इस दौरान टीम ने माजीपुर बिलारी निवासी मेहंदी के पास मौजूद मावा का टीम ने सैंपल लिया।
विज्ञापन

आइस कैंडी फैक्टरी में छापा
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांठ में सूर्य प्रकाश आइस फैक्टरी में छापा मारकर एक नमूना लिया। इसी प्रकार अगवानपुर में जगदीश चंद्र रहबारी की कुल्फी निर्माण इकाई से एक नमूना लिया गया। तहसील बिलारी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने अब्दुल खालिक से आइस कैंडी का एक नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए वाराणसी स्थित लैब भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर विभाग इस मामले में कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed