Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fear of leopard persists; demands for increased vigilance.

Moradabad News: तेंदुए का डर बरकरार चौकसी बढ़ाने की मांग

Wed, 18 Nov 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 18 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fear of leopard persists; demands for increased vigilance.
ठाकुरद्वारा। वन विभाग ने क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियां कम मानते हुए पिंजर को हटा लिया है, वहीं ग्रामीणों के मुताबिक, अभी अभी भी क्षेत्र में तेंदुए नजर आ रहे हैं। इससे लोगों में अभी भी तेंदुए का खौफ कायम है।
विज्ञापन

पिछले दिनों तेंदुओं के हमले में दो महिला सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। वन विभाग ने तेंदुओं की गतिविधियां बढ़ने के बाद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 45 पिंजरे लगाए थे।
विज्ञापन

सबसे अधिक गतिविधियां गांव बहापुर बलिया में थी वहां पर सात पिंजरे लगे थे। तेंदुए के हमले की पहली घटना गांव लालापुर पीपलसाना में हुई थी यहां तेंदुए ने चार अगस्त को एक महिला को मार दिया था। महिला सहित तीन लोगों की मौत गांव बहापुर बलिया में तेंदुए के हमले में हुई थी। बहापुर बलिया में वन विभाग ने पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियों के आदेश पर अस्थायी चौकी भी बनाई थी। अब इस चौकी को भी समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार का कहना है कि तेंदुओं की गतिविधियां काम होने के कारण पिंजरों को हटाया जा रहा है। उनमें चारा भी नहीं रखा जा रहा है। उनका कहना है कि जाड़ों में और गन्ना कटने के बाद तेंदुए अन्य स्थान पर चले जाते हैं।
रविवार को क्षेत्र के गांव रोशनपुर में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया था। सोमवार को तेंदुआ गांव पंडितपुर में दिखाई दिया। किसान हरि सिंह पर हमले का प्रयास किया था। ग्रामीणों ने वहां पर पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर का कहना है कि पिंजरा लगाने की अनुमति मिलने के बाद ही वहां पर पिंजरा लगेगा।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में तेंदुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए वन विभाग के उत्तर प्रदेश के मंत्री को पत्र लिखा था। जिस पर उन्होंने वन विभाग मुरादाबाद को कार्रवाई के आदेश दिए थे।

उनका कहना है कि वन विभाग ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया है। आने वाले समय में फिर क्षेत्र के लोगों को तेंदुओं की समस्या से जूझना पड़ेगा।
क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खां का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियां कुछ कम हुई है। उन्होंने तेंदुए के हमले में पीड़ित लोगों को आर्थिक मदद भी दी। लोगों में तेंदुए का खौफ अभी भी है। वन विभाग को अभी भी सतर्कता रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed