{"_id":"5e614a308ebc3eeb5f635de6","slug":"fear-of-corona-virus-in-sambhal-moradabad-news-mbd3423140178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः संभल से दिल्ली मात्र 150 किमी, बरती जा रही सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः संभल से दिल्ली मात्र 150 किमी, बरती जा रही सतर्कता
विज्ञापन
संभल सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र में मास्क लगाकर मरीजों का परीक्षण करतीं चिकित्सक।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। दिल्ली में एक ही दिन में कोराना संक्रमित लोग सामने आने और आगरा में एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद संभल में सतर्कता बढ़ गई है क्योंकि संभल से दिल्ली मात्र 150 और आगरा 190 किलोमीटर ही है। इतने करीब में वायरस होने के कारण जिले के सरकारी अस्पतालों में कोरोना से निबटने के उपाय किए गए हैं। जिला अस्पताल में तो पहले ही दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। अब सरकारी अस्पतालों में मास्क लगाकर मरीज देखे जा रहे हैं। खांसी-जुकाम, बुखार के मरीजों के प्रति स्वास्थ्य विभाग ज्यादा गंभीर है क्योंकि यही कोरोना का प्राथमिक लक्षण बताया जा रहा है।
संभल जिले में ईरान से दो और चीन से दो लोग आए हैं। इसमें ईरान से आए लोगों की 30 मार्च तक प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी की जाएगी जबकि चीन से जो दो लोग आए थे वे खतरे की अवधि से बाहर हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि जिन देशों में कोरोना का संक्रमण है, उन देशों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 28 दिन स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी में उनके ही घरों पर आइसोलेशन में रख रहा है। ताकि किसी तरह का खतरा न रहे।
बताते चलें कि कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 3100 से ज्यादा लोगों की मौत चुकी है, जबकि 91 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर फैली दहशत के बीच भारत में एक ही दिन में 23 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें आगरा के एक ही परिवार के छह लोगों सहित सात भारतीय नागरिक और इटली के 16 पर्यटक हैं। देश में अब तक 29 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार सतर्क है जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक मास्क लगाकर मरीज देख रहे हैं। बार-बार हाथ धो रहे हैं।
विज्ञापन
सिरसी नगर पंचायत की बैठक में सभासद ने बांटे मास्क
नगर पंचायत सिरसी की बैठक में गुरुवार को सभासद कोरोना वायरस को लेकर सतर्क रहे क्योंकि सिरसी के एक व्यक्ति ईरान से लौटे हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में लिया है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण हर रोज किया जा रहा है। इस बीच नगर पंचायत की बैठक में एक सभासद ने अपने पास से सभासदों को मास्क वितरित किए हैं।
जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों और रेलवे चिकित्सालयों का भी लेंगे सहयोग
सरकारी अस्पतालों के चिकित्साधिकारियों और विभिन्न जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ शासन के राहत आयुक्त ने बुधवार वीडियो कांफ्रेंसिंग की है। कांफ्रेंसिंग में संभल जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्साधिकारी और आईएमए की पदाधिकारी डा. ऋतु सक्सेना शामिल हुईं। राहत आयुक्त ने कहा कि जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों और रेलवे के चिकित्सालयों का उपयोग किया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने जनपदों में संसाधनों का आकलन किया करें और सभी चिकित्सकों तथा चिकित्साकर्मियों को वायरस के खतरे से आगाह करें। डर पैदा न हो बल्कि जागरूकता सामने आए।