फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fault in 33 KV lines due to rain, power outage in half the city

Moradabad News: बारिश से 33 केवी लाइनों में फाल्ट, आधे शहर की बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fault in 33 KV lines due to rain, power outage in half the city
मुरादाबाद। तेज हवा और बारिश के कारण शहर में विभिन्न स्थानों से गुजर रही 33 केवी लाइनों में फाल्ट हुए। इसके कारण आधे शहर की बिजली गुल हो गई। नया मुरादाबाद, रामपुर रोड, कांशीरामनगर, हरथला, सीतापुरी, दौलतबाग समेत कई क्षेत्रों में लाखों लोग अंधेरे में रहे। तेज बारिश में विद्युत कर्मी फाल्ट भी नहीं ढूंढ पाए इसलिए मरम्मत में घंटों का समय लगा।
विज्ञापन


दौलतबाग क्षेत्र में विद्युत लाइनों में फंसा पतंगों का मांझा बिजली कटौती का कारण बना। बारिश में मांझा गीला हुआ तो 11 केवी लाइन में फाल्ट हुआ। इसके बाद 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हुआ। बंगला गांव, दीवान का बाजार, जिगर कॉलोनी समेत कई मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे। नया मुरादाबाद की रेल विहार, रेल कुंज, रॉयल एनक्लेव, पार्श्वनाथ प्रतिभा, सुपरटेक आदि सोसायटियों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रामपुर रोड की कबीर नगर समेत कई कॉलोनियों की बिजली सप्लाई दलपतपुर बिजलीघर से होती है। लाइन में फाल्ट हुआ तो पेट्रोलिंग कर ढूंढने में बहुत समय लगा। देर रात तक लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। लोगों के घरों के इनवर्टर डाउन हो गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर जीएमडी रोड, पारकर रोड, टाउनहॉल, बुध बाजार क्षेत्र में दिनभर बिजली कटौती ने लोगों को सताया। लोड अधिक होने के कारण लाइन में बार-बार फाल्ट होता रहा। लोग रोजमर्रा के काम ठीक से नहीं कर पाए। बाजार में व्यापारियों को भी जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। इसी तरह मंडी समिति बिजलीघर से जुड़े एकता कॉलोनी, पैपटपुरा, रामेश्वर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर लाइन में फाल्ट हुए। रात 11 बजे तक अधिकांश क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed