फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father told his daughter on phone I am very upset with family I am going to commit suicide In Moradabad

UP: फोन पर बेटी से बोला पिता- परिवार से बहुत परेशान हूं... खुदकुशी करने जा रहा हूं; तालाब किनारे मिला ये सामान

Sun, 19 Nov 2023 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Nov 2023 11:25 AM IST
सार

मुरादाबाद में एक शख्स ने बेटी को फोन करके कहा कि मैं परिवार से परेशान हूं। तालाब में डूबकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। आनन-फानन परिवार और पुलिस तालाब के किनारे पहुंचे तो वहां कपड़े और मोबाइल मिला।

विज्ञापन
Father told his daughter on phone I am very upset with family I am going to commit suicide In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके के भाड़ला गांव निवासी 60 वर्षीय रमेश ने शुक्रवार की रात बेटी को फोन करके कहा मैं परिवार से परेशान हूं। तालाब में डूब कर आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस तालाब किनारे पहुंची तो रमेश के कपड़े और मोबाइल मिल गया लेकिन पूरा दिन तलाश करने के बाद उसका सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


पीएसी और गांव के गोताखोर उसकी तलाश करते रहे है लेकिन नहीं मिला है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के भाड़ला गांव निवासी रमेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। पत्नी विमला की मौत हो चुकी है। परिवार में तीन लड़के और चार लड़कियां हैं। 
विज्ञापन


बेटे हेमराज ने बताया की शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे के आस पास पिता ने मेरी बहन सीमा को फोन कर कहा कि वह गांव के वह तालाब में डूबकर मरने जा रहे हैं। ये सुन सीमा के होश उड़ गए। उसने अपने भाइयों को इसकी जानकारी दी। बेटों ने पिता से फोन पर बात की। तब रमेश ने एक ही बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं मरने जा रहा हूं। बच्चों ने अपने पिता को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन रमेश ने किसी की बात नहीं मानी। इसके बाद फोन काट दिया। रात भर बच्चों ने काफी तलाश की, लेकिन सफलता नही मिली। शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

वहां पर रमेश के कपड़े और मोबाइल मिला। पुलिस ने पाइप लाइन मोटर के जरिए तालाब का पानी निकलवाया। तालाब लगभग पंद्रह फीट गहरा है। वहीं रमेश के बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। देर रात पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही लेकिन रमेश का कोई सुराग नहीं लग पाया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया की रविवार को गाजियाबाद से तीन गोताखोर बुलाए गए हैं। रविवार को दोबारा से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed