{"_id":"615e010b8ebc3e959e6fc05e","slug":"father-sold-the-teenager-for-thirty-thousand-the-victim-suffered-torture-for-two-months-city-news-mbd4052649165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ फूफा और पिता ने तीस हजार में बेच दी किशोरी, पीड़ित ने दो माह तक झेली यातनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ फूफा और पिता ने तीस हजार में बेच दी किशोरी, पीड़ित ने दो माह तक झेली यातनाएं
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में पंद्रह वर्षीय किशोरी को तीस हजार रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी बुआ, फू फा और पिता तीनों ने मिलकर उसे बेचा था। दो माह यातनाएं झेलने के बाद वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपनी मौसी और मौसा के घर पहुंची। वहां उसने दोनों को आपबीती सुनाई। कटघर थाने में आरोपी बुआ, फूफा, पिता और खरीदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित किशोरी का परिवार मूलरूप से संभल की नई बस्ती का निवासी है। किशोरी की मां की पांच साल पहले मृत्यु हो चुकी है। किशोरी का एक बड़ा भाई व एक छोटी बहन है। पीड़ित कटघर क्षेत्र में अपनी बुआ फूफा के घर रह रही थी।
किशोरी का आरोप है कि बुआ-फूफा व पिता ने उसे दो माह पहले रॉबिन नाम के एक व्यक्ति को तीस हजार रुपये में बेच दिया था। आरोपी रॉबिन नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव पुलिस चौकी के पास रहता है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दो माह तक उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी का चाचा, चाची और भाई चौबीस घंटे निगरानी रखते थे। 28 सितंबर की रात करीब नौ बजे मकान का दरवाजा खुला था। वह मौका पाकर घर से निकल आई और कटघर क्षेत्र में अपनी मौसी व मौसा के घर पहुंची। पीड़िता उन्हें आपबीती सुनाई तो मौसा और मौसा के भी होश उड़ गए।
कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।