फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father claims he murdered his son, police say it was an accident

Moradabad News: पिता ने कहा-बेटे की हत्या की, पुलिस ने बताया हादसा

Sun, 23 Nov 2025 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 23 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Father claims he murdered his son, police say it was an accident
ठाकुरद्वारा। आठवीं के छात्र सूरज गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस दुर्घटना से माैत होने के एंगल से भी जांच कर रही है। जबकि सूरज के पिता ने साफ कहा कि उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने आरोपियों से पुलिस पर हमसाज होने का भी आरोप लगाया है। यही नहीं पोस्टमार्टम में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शनिवार काे फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और वहां से जानकारी एकत्रित कर चली गई।
विज्ञापन

सूरज के पिता रिंकू ने इस मामले में पुलिस में अपने बेटे सूरज की डीजे पर डांस की रंजिश में हत्या करने के आरोप में गांव फरीदनगर के तीन और दो अज्ञात लोगों को के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान के पति अतीक अहमद सूरज की मौत को दुर्घटना में होता बता रहे हैं। उनका दावा है कि सूरज की बाइक गांव के एक व्यक्ति के ट्रैक्टर में पीछे बंधे टिपलर में घुस गई थी जिस कारण सूरज की मौत हुई है। जबकि सूरज के पिता रिंकू का कहना है कि उनके बेटे की हत्या ही की गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। रिंकू का कहना है कि पुलिस दूसरे पक्ष से हमसाज होकर उसे दुर्घटना का रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। गांव फरीदनगर के कुछ लोग भी उसके बेटे की मौत को दुर्घटना का रूप देने में लगे हुए हैं। दुर्घटना में गला दबाने से मृत्यु नहीं होती है उनके बेटे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर और सूरज की बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम के साथ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमल परमार भी पहुंचे उन्होंने जांच में सहयोग किया। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। उधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि अभी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। नामजद आरोपियों से पूछताछ की गई है साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर ही जांच पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed