फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father and son were beaten to death in Mundhapande, father lost his life

मूंढापांडे में पिता-पुत्र को पीट-पीटकर किया अधमरा, पिता की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Father and son were beaten to death in Mundhapande, father lost his life
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में गुरुवार शाम साप्ताहिक बाजार कुछ लोगों ने रंजिश में ग्रामीण पर डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने आए बेटे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। दोनों को पीटकर अधमरा कर दिया और इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। परिजन घायल ग्रामीण को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में थाने के चौकीदार, उसके दो बेटे समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन में केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डंडे से हमलाकर मौत के मौत के घाट उतारे गए सियाराम (65) मूंढापांडे थानाक्षेत्र के बूजपुर आशा गांव निवासी थे। सियाराम के परिवार पत्नी फूलवती और चार बेटे गोविंद, राजू, गोरा और मनोज है। सियाराम के छोटे बेटे मनोज ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले उसके भाई गोरा का शराब पीने के बाद गांव के ही बनारसी से झगड़ा हो गया था। उसका कहना है कि बनारसी मूंढापांडे थाने का चौकीदार है। तीन दिन पहले तो कुछ लोगों ने बीच में आकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन बनारसी और उसके बेटे मोहित, रोहित रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

मनोज का कहना है कि गुरुवार शाम उसके पिता गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने गए थे। वह सब्जी खरीदने के बाद बाजार में ही अनाज साफ करने वाले सूप बेच रहे मामा अंतराम के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान वहां चौकीदार बनारसी व उसके बेटे मोहित, रोहित और भतीजा मननी व पोता वीरू आ गए और उन्होंने सियाराम को पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ। उन्होंने पास स्थित पकौड़ी की दुकान से डंडे उठाकर पीटने लगे। उन्हें तब तक पीटा गया, तब तक वह बेहोश नहीं हो गए। इस दौरान बचाव करने आए बेटे गौरव उर्फ गोरा को भी पीटकर हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल को पहले पुलिस चौकी ले गए, इसके बाद करनपुर के निजी अस्पताल ले गए, वहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। जिस पर परिवार वाले उन्हें घर ले गए। बेटे मनोज ने बताया कि 112 पर पुलिस और 108 एंबुलेंस बुलाने के लिए सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस गांव पहुंच गई, लेकिन तब तक सियाराम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि सियाराम के बेटे की तहरीर पर चौकीदार बनारसी उसके बेटे मोहित, रोहित और दो अन्य मननी व वीरू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed