फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father and son seriously injured in deadly attack, one accused arrested

Moradabad News: जानलेवा हमले में पिता-पुत्र गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2026 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 25 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Father and son seriously injured in deadly attack, one accused arrested
कांठ। रंजिश में जान लेवा हमला कर पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर देने के आरोप में पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के गांव मनकुआ की रहने वाली पूजा रानी ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि सोमवार की शाम उसके ससुर हुक्म सिंह और पति दीपक कुमार खेत से वापस अपने घर आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के पातीराम, उसके बेटे ओपेंद्र और भाई पतराम ने गालियां देते हुए धारदार हथियारों से जान लेवा हमला कर हुक्म सिंह और दीपक कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायर भी किया, जिससे उसका पति बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद विवेचना और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ सुदेशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ओपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed