Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father and son run over by a car die on the spot In Amroha

यूपी: अमरोहा में शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने रौंदा, दोनों की मौत से परिवार में मातम

Wed, 18 Nov 2026 11:10 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Nov 2026 11:10 AM IST
सार

यूपी के अमरोहा जिले में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Father and son run over by a car die on the spot In Amroha
amroha road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के मंडी धनौरा में शादी समारोह में काम करके बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद तहसील के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मुकेश सैनी (55) शादी समारोहों में कारीगर का काम करते थे। मंगलवार को वह बछरायूं रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित शादी समारोह में काम करने गए थे। उनके साथ उनका 25 वर्षीय बेटा कौशल सैनी भी था। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जैसे ही उनकी बाइक तहसील के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश और कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 

पिता और भाई की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक के दूसरे पुत्र सौरभ सैनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  फरार चालक की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed