फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fashion Designer Suicide fashion designer suicide Had food at 10:30, fashion designer kept awake till 1 am

Fashion Designer Suicide: साढ़े 10 बजे खाना खाया, एक बजे तक जागती रही थी मुस्कान, सुबह में ऐसे हाल में मिला शव

Sat, 29 Apr 2023 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Apr 2023 12:01 PM IST
सार

मुरादाबाद की फैशन डिजाइनर ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने बताया कि रोज की तरह मुस्कान ने साढ़े दस बजे खाना खाया था। रात करीब एक बजे तक वह जागती रही। इसके बाद परिवार के लोग भी सोने लगे थे। इसी दौरान वो छत पर चली गई। इसके बाद परिजन सो गए। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
Fashion Designer Suicide fashion designer suicide Had food at 10:30, fashion designer kept awake till 1 am
फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की सिविल लाइंस की नवीन नगर कॉलोनी में फैशन डिजाइनर मुस्कान (25) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव मकान की छत पर बने स्टोर रूम में दुपट्टे के जरिए पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुस्कान नारंग ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद मुंबई की एक कंपनी में नौकरी लगने लगी थी। होली से पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद मुस्कान घर आ गई थी। इसके बाद से वह परेशान चल रही थी। 
विज्ञापन


परिवार के लोग भी उसे काफी समझाते थे लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं होती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। नवीन नगर कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश नारंग डिस्पोजल व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटी और एक बेटे में सबसे बड़ी बेटी मुस्कान मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर मुस्कान घर आई थी। इसके बाद वह वापस मुंबई नहीं गई। गुरुवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी अपने अपने कमरों में सो गए।

शुक्रवार सुबह आठ बजे तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। मां उमा, छोटी बहन महक और चंचल छत पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि स्टोर रूम में पंखे से दुपट्टे के सहारे मुस्कान का शव लटका हुआ था।

इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फंदे से शव नीचे उतारा गया और निजी चिकित्सक को बुलाकर चेकअप कराया गया लेकिन मुस्कान की सांसें थम चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
 

साढ़े दस बजे खाना खाया, एक बजे तक जागती रही थी फैशन डिजाइनर
परिवार के लोगों ने बताया कि रोज की तरह मुस्कान ने साढ़े दस बजे खाना खाया था। रात करीब एक बजे तक वह जागती रही। इसके बाद परिवार के लोग भी सोने लगे थे। इसी दौरान वो छत पर चली गई। इसके बाद परिजन सो गए। मां-बाप और बहनों ने भी सोचा था कि शायद मुस्कान भी घर में आकर सो गई होगी। शुक्रवार सुबह परिजन जागे तो मुस्कान बेड पर नहीं थी। इसके बाद मां और बहनें छत पर पहुंची तो उसका शव फंदे पर लटका मिला।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी मुस्कान
आत्महत्या करने वाली मुस्कान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। उसने इंस्टाग्राम पर मुस्कान नारंग 99 के नाम से आईडी बना रखी थी। इसी आईडी से ही उसने वीडियो पोस्ट करके आत्महत्या के संकेत दिए थे। इससे पहले भी उसने कई वीडियो पोस्ट किए थे।
 

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर की जांच पड़ताल, जुटाए नमूने
युवती की आत्महत्या की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर और थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने परिवार को समझाया। इसके बाद परिजन मान गए और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed