फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fashion designer suicide after says This is my last video please don blame anyone

बयां किया दर्द: ये मेरी आखिरी वीडियो, प्लीज किसी को ब्लेम मत करना... गुड बाय; और फंदे पर लटक गई फैशन डिजाइनर

Sat, 29 Apr 2023 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Apr 2023 11:21 AM IST
सार

फैशन डिजाइनर ने सुसाइड से एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया था। फैशन डिजाइनर मुस्कान ने आत्महत्या के संकेत दिए थे। उसने वीडियो में कहा था कि ये मेरी आखिरी वीडियो है, प्लीज किसी को ब्लेम मत करना।

विज्ञापन
fashion designer suicide after says This is my last video please don blame anyone
फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर मुरादाबाद की फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग (25) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वीडियो में मुस्कान बोल रही है कि ये मेरी आखिरी वीडियो है। प्लीज किसी को ब्लेम मत करना। शुक्रवार सुबह उसका शव मकान की छत पर बने स्टोर रूम में दुपट्टे के जरिए पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के नवीन नगर निवासी चंद्र प्रकाश नारंग डिस्पोजल क्रॉकरी व्यापारी हैं। उनकी तीन बेटियों और एक बेटे में सबसे बड़ी बेटी मुस्कान मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर थी। होली पर मुस्कान घर आई थी। इसके बाद वह वापस मुंबई नहीं गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने चली गई। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरों में सो गए। शुक्रवार सुबह आठ बजे देखा तो मुस्कान अपने कमरे में नहीं थी। कमरे का दरवाजा भी खुला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां उमा, छोटी बहन महक और चंचल छत पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि स्टोर रूम में पंखे से दुपट्टे के सहारे मुस्कान का शव लटका हुआ था। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फंदे से शव नीचे उतारा गया और निजी चिकित्सक को बुलाकर चेकअप कराया गया लेकिन मुस्कान की सांसें थम चुकी थी।

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि होली से पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद मुस्कान घर आ गई थी। पुलिस को एक वीडियो मिली है। जिसे मुस्कान आत्महत्या करने से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसमें वो कार में ड्राइविंग सीट पर बैठी दिख रही है। जिसमें उसने हाय गाइज से अपनी बात की शुरू की। 

आगे बोली, ये मेरी आखिरी वीडियो होगी। इसके बाद शायद आप लोग मुझे न देख सकें। लोग बोलते हैं कि अपनी प्रॉब्लम शेयर करो, शेयर करने से सब सही हो जाता है। बट ऐसा कुछ नहीं होता यार, मैंने बहुत कुछ किया। सबको समझाने की कोशिश की। बहनों को पेरेंट्स को दोस्तों को लेकिन सब मुझे उलटा समझाने लगे। 

और जो ये मैं आज कर रही हूं। सब अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी का कोई इनवॉल्वमेंट नहीं है। प्लीज इसमें आप किसी को ब्लेम न करें। मेरे जाने के बाद। मतलब लोग मुझे बोलते हैं तुममें सेल्फ कॉन्फिडेंस नहीं हैं। तुममें ये नहीं है, तुममें वो नहीं है। बहुत सेल्फ कॉन्फिडेंस हैं यार मुझमें। बहुत ज्यादा। आज निकल गईं हूं कार की चॉबी लेकर। बहुत समझाया सब को गाड़ी चला लूंगी लेकिन कोई नहीं मानता। सीट बेल्ट बांध ली है और चॉबी लगा रही हूं। गुड बाय गाइज।

नौकरी छूटने से डिप्रेशन में चल रही थी मुस्कान
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुस्कान नारंग ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद मुंबई की एक कंपनी में नौकरी लगने लगी थी। होली से पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद मुस्कान घर आ गई थी। इसके बाद से वह परेशान चल रही थी। परिवार के लोग भी उसे काफी समझाते थे लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed