फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fashion designer girl hanged herself in moradabad

सबको रुला गई मुस्कान: स्टोर रूम में फंदे पर फैशन डिजाइनर की लटकी मिली लाश, होली पर मुंबई से लौटी थी मुरादाबाद

Fri, 28 Apr 2023 08:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

मुस्कान ने गुरुवार रात परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई। सुबह जब मां उठाने गए तो मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई।

विज्ञापन
fashion designer girl hanged herself in moradabad
मृतक मुस्कान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद स्थित सिविल लाइंस की नवीन नगर कॉलोनी में फैशन डिजाइनर मुस्कान (25) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह छत पर बने स्टोर रूम में पंखे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुस्कान डिप्रेशन में थी।  

विज्ञापन

नवीन नगर कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश नारंग डिस्पोजल क्रॉकरी व्यापारी हैं। उनकी तीन बेटी और एक बेटे में सबसे बड़ी बेटी मुस्कान मुंबई की एक कंपनी में फैशन डिजाइनर थी। होली पर मुस्कान घर आई थी। इसके बाद वह वापस मुंबई नहीं गई। गुरुवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने चली गई। परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कमरों में सो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे तक मुस्कान अपने कमरे में नहीं थी। कमरे का दरवाजा भी खुला था। मां उमा, छोटी बहन महक और चंचल छत पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि स्टोर रूम में पंखे से दुपट्टे के सहारे मुस्कान का शव लटका हुआ था। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फंदे से शव नीचे उतारा गया और निजी चिकित्सक को बुलाकर चेकअप कराया गया लेकिन मुस्कान की सांसें थम चुकी थीं। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर और थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। 

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मुस्कान मुंबई में एक कंपनी में फैशन डिजाइनर थी। होली से पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद मुस्कान घर आ गई थी। तब से ही वह डिप्रेशन में चल रही थी। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed