फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers will get the increased price of sugarcane i

Moradabad News: गन्ने का बढ़ा मूल्य एरियर के रूप में किसानों को मिलेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get the increased price of sugarcane i
मुरादाबाद। योगी सरकार की कैबिनेट ने गन्ना मूल्य को 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है। जिला गन्ना अधिकारी का कहना है कि पहले गन्ने बेच चुके किसानों को भी बढ़ा मूल्य एरियर के रूप में मिलेगा। किसी किसान को घाटा नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले की चार गन्ना मिलों ने अभी तक एक करोड़ 98 लाख 56 हजार क्विंटल गन्ना की खरीद की है। इनमें काफी किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान पुराने 350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किया गया है। प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य 20 रुपये बढ़ाकर 370 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी राम किशन का कहना है कि सरकार के फैसले के अनुसार भुगतान पा चुके किसानों को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनको भी एरियर के रूप में 20 रुपये बढ़ाकर गन्ने के मूल्य का भुगतान मिल प्रबंधन करेगा। इस मामले में विभाग स्तर पर बैठक करने के बाद निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


चारों मिलों पर अभी करोड़ों का बकाया
जिला गन्ना अधिकारी राम किशन के अनुसार जिले की चारों चीनी मिलों ने गन्ना खरीद के बाद किसानों के काफी पैसा का भुगतान किया है लेकिन वर्तमान समय में बेलवाड़ा चीनी मिल पर 15 करोड़ 54 हजार रुपये, रानीनांगल चीनी मिल पर छह करोड़ 14 लाख रुपये, बिलारी चीनी मिल पर 48 करोड़ 24 लाख और अगवानपुर चीनी मिल पर 35 करोड़ 24 लाख रुपये गन्ने का मूल्य बकाया है। गन्ना मिलों को नियमित भुगतान करने के लिए विभाग की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संगठन रेट बढ़ाने के लिए कर रहे थे आंदोलन
गन्ना मूल्य बढ़ाने के लिए भाकियू, असली, भाकियू टिकैत और भाकियू अराजनैतिक (चौहान गुट) सहित अन्य किसान संगठन कई माह से आंदोलन कर रहे थे लेकिन सरकार ने अब जाकर उनकी मांगों पर विचार किया है। किसान नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव के कारण सरकार ने गन्ना रेट बढ़ाने का निर्णय लिया है।


गन्ना बुआई की तैयारी
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना बुआई की शुरूआत फरवरी में होगी। इस मामले में गन्ना की दवा ट्राइकोडर्मा को मंगाने के लिए गन्ना शोध केंद्र शाहजहांपुर को डिमांड भेजी गई है। गन्ना की दवा 50 प्रतिशत छूट पर किसानों को दी जाती है। किसानों को गन्ने की बीज अल्प मात्रा में मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article