फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers urged to use less chemical fertilizers in the farmers' seminar

Moradabad News: कृषक गोष्ठी में किसानों से रासायनिक उर्वरक का कम उपयोग करने का आह्वान

Sat, 20 Sep 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers urged to use less chemical fertilizers in the farmers' seminar
ठाकुरद्वारा। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति भायपुर पर ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इफको द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में वक्ताओं ने यूरिया के अधिक इस्तेमाल से भूमि की उर्वरक क्षमता उत्पादन कम होने के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। इफको के एमडी सुरेश मौर्य एवं उप क्षेत्र प्रबंधक यशवीर सिंह, एडीओ सहकारिता रामाशीष प्रजापति, हॉटस्पॉट महावीर सिंह आदि ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र की भूमि में जीवांश लगातार गिर रहा है जो खेती के उत्पादन पर प्रभाव डाल रहा है। इससे खेती का उत्पादन कम हो रहा है उन्होंने इसका कारण रासायनिक खादों का अधिक इस्तेमाल होना बताया। उन्होंने कहा कि अधिक यूरिया के इस्तेमाल से मृदा विषैली होती जा रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि खेती में कम से कम यूरिया का इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि प्रीति एकड़ दो बोरा यूरिया के साथ नैनो यूरिया को भी फसल में स्प्रे के माध्यम से प्रयोग किया जाए तो अच्छा रहेगा। इससे उत्पादन क्षमता 4.8 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। अन्य फसलों में डीएपी के प्रयोग के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। गोष्ठी में सरकार की किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई। गोष्ठी में सहकारी समितियों के सचिव मोहम्मद अरशद खान, हरेंद्र कुमार, अफसर अली खान आदि मजबूर है रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed