फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers tried to plough the land of Century Paper Mill, clashed with police... many tractors had reached there

Moradabad: किसानों ने की सेंचुरी पेपर मिल की जमीन को जोतने की कोशिश, पुलिस से टकराव.. पहुंच गए थे कई ट्रैक्टर

Tue, 22 Oct 2024 06:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क,ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2024 06:46 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा के बथुआ खेड़ा में किसानों ने सेंचुरी पेपर मिल की अधिगृहीत भूमि पर जुताई का प्रयास किया, जिससे पुलिस और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। यूनियन के नेताओं के समझाने पर जुताई रोक दी गई और चार मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। पंचायत में किसान यूनियन के कई नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Farmers tried to plough the land of Century Paper Mill, clashed with police... many tractors had reached there
ट्रैक्टर से भूमि जोतने का प्रयास करते किसानों को रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव बथुआ खेड़ा में सोमवार को किसानों ने भारी पुलिस की मौजूदगी में सेंचुरी पेपर मिल की खाली पड़ी अधिगृहीत की गई भूमि को ट्रैक्टरों से जोतने का प्रयास किया। इससे पुलिस और किसानों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। पंचायत के मंच से यूनियन के नेताओं के समझाने पर ट्रैक्टरों को रोक दिया गया।

विज्ञापन


पंचायत के बाद डीएम को संबोधित चार मांगों का ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह व एएसपी अमरिंदर सिंह को दिया गया। सोमवार को सुबह दस बजे से बथुआ खेड़ा में सेंचुरी की भूमि पर भाकियू चढूंनी के नेतृत्व में मांगों को लेकर पंचायत शुरू हुई।
विज्ञापन


पंचायत के बीच में किसान गुड्डू चौधरी ने प्रस्ताव रखा कि वह अपनी भूमि की जुताई कर वहां फसल बोना चाहते हैं। प्रस्ताव को पंचायत में मंजूरी दे दी। इसका पता चलने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। किसान ट्रैक्टर लेकर भूमि पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जैसे ही भूमि की जुताई शुरू की तभी एएसपी अमरिंदर सिंह पीएसी और पुलिस को लेकर वहां पर आ गए। किसान ट्रैक्टर से भूमि की जुताई करने पर अड़े हुए थे। टकराव रोकने के लिए मंच पर मौजूद यूनियन के नेताओं ने किसानों को समझाया। उनसे जुताई न करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि हमारा पुलिस प्रशासन से कोई भी विवाद नहीं है। सेंचुरी मिल से संबंधित हमारी मांगें हैं। इसलिए सेंचुरी से ही विवाद है तो किसानों ने अपने ट्रैक्टर वापस ले गए। पुलिस बल की मौजूदगी में करीब पांच घंटे तक पंचायत चली।

पंचायत के बाद यूनियन की ओर से अपना मांगपत्र शाम करीब छह बजे एएसपी अमरिंदर सिंह और एसडीएम प्रीति सिंह को दिया गया। पंचायत की अध्यक्षता यूनियन के ग्राम अध्यक्ष बलवीर सिंह यादव ने की।


इस दौरान किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर, यूनियन की महिला प्रदेश अध्यक्ष आयुषी सिंधु, युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद यादव, अनिल चौधरी, साबिर हुसैन ने भी पंचायत को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed