फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers took to the streets against MDA and Municipal Corporation.

Moradabad News: एमडीए और नगर निगम के खिलाफ....सड़कों पर उतरे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets against MDA and Municipal Corporation.
पाकबड़ा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार दोपहर को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर एमडीए कार्यालय पर धरना दिया। किसानों ने एमडीए और नगर निगम में भष्ट्राचार व्याप्त होने के साथ ही जन सामान्य का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भाकियू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह ने धरने पर बैठे किसानों का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमडीए किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। पहले अवैध रूप से प्लाटिंग कराकर बड़ी-बड़ी अवैध कॉलोनी बसा दी जाती हैं फिर इसके बाद जब यहां पर लोग रहने के लिए घर बनाना शुरू कर देते हैं तो उनको सील लगाकर बंद कर दिया जाता है। किसानों के खेतों पर पहुंच कर एमडीए और उसके बिचौलिए उत्पीडन कर रहे हैं। नगर निगम ने अपनी सीमा का विस्तार करके कई गांवों को नगर निगम में शामिल कर लिया है और किसानों पर हाउस और वाटर टैक्स लगा दिया है। किसान नगर निगम को यह टैक्स नही देगा। मौके पर पहुंचे सीओ हाईवे राजेश कुमार ने किसानों का ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया। इसके बाद किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,महानगर अध्यक्ष पंकज चौधरी , जोगेंद्र सिंह चौधरी, यशपाल सिंह, मोहित चौधरी, अतुल चौधरी, कपिल मीणा, अमित चौधरी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed