फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers took out a tractor tricolor march to solve their problems.

Moradabad News: समस्याओं के समाधान के लिए किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out a tractor tricolor march to solve their problems.
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर गणतंत्र दिवस पर मुरादाबाद समेत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर कार, ट्रैक्टर और बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली। अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए। समस्याओं का समाधान करने के लिए 28 जनवरी तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद महानगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा जिला अध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। भाकियू कार्यकर्ता कार, ट्रैक्टर व मोटर साइकिल पर तिरंगा लगाकर पहुंचे। ट्रैक्टर के ट्रपलर पर डीजे रखकर देशभक्ति के गीत बजाते हुए वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष वीर सिंह व जिला उपाध्यक्ष नौसे अली के नेतृत्व में किसान पहुंचे। डेंटल अस्पताल पर एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट जाते समय पीएसी तिराहे पर ही एसपी सिटी रणविजय सिंह व आईएएस अधिकारी राम मोहन मीणा, सीओ व इंस्पेक्टर सिविल लाइन पहुंच गए और यहीं पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में भटावली मुस्तकम व हरदासपुर सीमा विवाद निपटाने, एनएच 724 पर भटावली में सर्विस रोड बनाने, बिजली विभाग में छूट जमा करने के बाद भी मीटर जंपिंग की समस्या दूर करने, रिजेक्टेड किस्मों की पर्चियां जारी करने, अर्ली बैरायटी को पिछैती बैरायटी में दिखाने की समस्या, चीनी मिलों द्वारा गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना ले जाने का अधिक किराया काटने की समस्या का समाधान 28 जनवरी तक किए जाने की मांग की गई। ऐसी नहीं करने पर बेमियादी धरना देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें चौधरी शिवराज सिंह, संजय सिंह, बबलू सैनी, आरिफ, गुड्डू चौधरी, अभिजीत सिंह, दीप चौधरी, कपिल चौधरी, संजीव चौधरी, शुभम चौधरी, अफसर अली, इसाक, टोढा सिंह, जगविंदर उर्फ जोली, सत्यव्रत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed