{"_id":"62756cdc2904c8013c0d7ea7","slug":"farmers-surrounded-the-khajuri-power-house-made-the-officers-sit-in-the-sun-for-one-and-a-half-hours-moradabad-news-mbd4270856176","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने घेरा खजूरी बिजली घर, अफसरों को डेढ़ घंटे तक धूप में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने घेरा खजूरी बिजली घर, अफसरों को डेढ़ घंटे तक धूप में बैठाया
विज्ञापन
बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने खजूरी बिजली घर का घेराव किया। ढाई घंटे तक धरना दिया। बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारियों को डेढ़ घंटे तक किसानों ने अपने बीच धूप में बैठाए रखा। अधीक्षण अभियंता ने किसानों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। धरना खत्म करते हुए किसानों ने जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान खजूरी बिजलीघर पर एकत्र हुए। यहां बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में एकत्र हुए किसानों ने बिजलीघर का घेराव कर लिया। बिजली समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। यह धरना पहले से प्रस्तावित था, इसलिए अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा, अधिशासी अभियंता राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियंता गजरौला नीरज कुमार मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित किसानों ने बिजली अधिकारियों को अपने बीच धूप में बैठा लिया। धरना समाप्त करते हुए किसानों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती के कारण किसानों की फसलें सूख रही हैं। इसलिए बिजली सुचारु रूप से मिलनी चाहिए। जर्जर तारों के नीचे होने के कारण दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी हुई हैं, ऐसे तारों को बदला जाए। फुंके ट्रांसफार्मरों के बदलने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है, जिसे रोका जाए। किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध किया। जिसे लेकर अधिकारी और किसानों के बीच नोकझोंक हुई।
अधीक्षण अभियंता ने किसानों की बात सुनकर जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सचिन कुमार, आलोक कुमार, काले सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ठाकुर महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, कल्लू सिंह, गुरवचन सिंह, बलराम सिंह, शीशपाल सिंह, मुखिया, समरपाल सिंह, थान सिंह आदि किसान मौजूद रहे।