{"_id":"6634263cc1c40fcb4803bfe4","slug":"farmers-son-attacked-and-looted-rs-12-thousand-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-393125-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसान के बेटे पर हमला कर 12 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसान के बेटे पर हमला कर 12 हजार लूटे
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमला कर 12 हजार रुपये लूट लिए गए। इसके बाद बदमाश भाग गए। नगर पंचायत महमूदपुर माफी निवासी किसान जर्रार हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा मोहम्मद नोमान बृहस्पतिवार शाम आढ़त पर गेहूं बेचने गया था। गेहूं बेचने के बाद शाम के समय पैदल ही घर लौट रहा था।
वह घर के पास ही गली में पहुंचा, तो चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी उसकी जेब में रखे 12 हजार रुपये भी लूटकर ले गए। किसान के बेटे ने हमले का विरोध किया, तो चारों युवकों ने उसके साथ बेल्टों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर चाकू से भी वार किया। अन्य ग्रामीणों के आने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया है। इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि किसान के बेटे के साथ लूट की कोई घटना नहीं हुई है। पैसे झगड़े में गिरे हैं। घायल को अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।