फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers should take advantage of the Satta Exhibition Fair: Deputy Sugarcane Commissioner

सट्टा प्रर्दशन मेले का लाभ उठाएं किसान : उप गन्ना आयुक्त

Tue, 23 Sep 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers should take advantage of the Satta Exhibition Fair: Deputy Sugarcane Commissioner
मुरादाबाद। सहकारी समिति कांठ में चल रहे गन्ना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने 43 आपत्तियां दर्ज कराईं। उप गन्ना आयुक्त के समक्ष 14 आपत्तियों का निस्तारण किया गया। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ में चल रहे सर्वे सट्टा प्रर्दशन मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ग्राम भीकनपुर की महिला किसान उर्मिला ने पौधा संशोधन, कुसुम देवी ग्राम खलीलपुर अमरू ने भूमि संशोधन, त्रिदेव कुमार शर्मा ग्राम बैरमपुर ने पौधा संशोधन, जावित्री ग्राम भीकनपुर ने पेड़ी संशोधन, रिंकी देवी ने पौधा संशोधन, प्रेम सिंह ग्राम भरतपुर ने भूमि संशोधन को लेकर गन्ना पर्यवेक्षकों को प्रार्थना पत्र दिए। सट्टा प्रदर्शन मेले में किसानों ने 43 आपत्तियां दर्ज कराईं। उप गन्ना आयुक्त के निर्देश पर 14 आपत्तियों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष आपत्तियों पर कार्यवाही ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अगवानपुर एवं सचिव कांठ की जांच के बाद की जाएगी। उप गन्ना आयुक्त ने मेले में उपस्थित सभी दस कांउटरों के सर्किलवार प्रभारी गन्ना पर्यवेक्षकों को मेले में आने वाले किसानों की कठिनाइयों का तत्काल निवारण करने के निर्देश दिए। समिति के नए सदस्यों को नियमानुसार गन्ना आवंटन करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उप गन्ना आयुक्त ने गन्ना समिति कांठ में किसानों की सुविधा के लिए स्थापित कृषक सहायता एवं पूछताछ केंद्र का निरीक्षण किया। मेले में अभिलेखों का उचित रखरखाव नहीं पाए जाने पर उप गन्ना आयुक्त ने नाराजगी जताई। इस अवसर पर गन्ना पर्यवेक्षक सुधीर कुमार प्रथम, भूमिराज, अरुण कुमार सक्सेना, कृष्ण कुमार कश्यप, विक्रम सिंह, प्रदीप वर्मा, सुरजीत सिंह, सुधीर कुमार द्वितीय, शैलेष कुमार, लेखाकार संजीव कुमार त्यागी, अनिल कुमार, चीनी मिल स्योहारा (बिजनौर) एवं रानीनांगल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed