फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers raise issues and issue a warning at the BKU (Tikait) meeting.

Moradabad News: भाकियू टिकैत की बैठक में किसानों ने उठाई समस्याएं, दी चेतावनी

Sun, 02 Aug 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 02 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers raise issues and issue a warning at the BKU (Tikait) meeting.
कांठ। शनिवार को क्षेत्र के गांव चैदरी अकबरपुर में हुई भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में किसानों और क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया गया। इसी के साथ जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में भाकियू टिकैत के जिला मंत्री डॉ. सुशील यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ही भाकियू टिकैत का गठन हुआ है। आज किसान अपनी समस्याओं और मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्हें न तो फसलों का उचित दाम मिल रहा है और न ही समय पर गन्ना भुगतान। बैठक में किसानों ने गांव फजलाबाद, रहीमाबाद, राम सराय, पाइंदापुर, गोपालपुर आदि गांवों के किसानों के खेत और फसलें नदी के पानी से कटकर बह गए हैं, ऐसे किसानों के ऋण माफ करने, कांठ नगर में सड़क की साइड पटरी से अतिक्रमण हटाने, नकली दूध और मिठाइयों की बिक्री पर अंकुश लगाने, कांठ तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों की मनमानी रोकने की मांग की गई। चेतावनी भी दी गई कि यदि जल्द ही मांगों को पूरा कर समस्याओं का निस्तारण नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसी के साथ संगठन का विस्तार करते हुए चैदरी अकबरपुर के दयाराम सैनी को जिला मंत्री ने ग्राम अध्यक्ष बनाया। साथ ही ग्राम समिति का गठन करने को कहा गया। बैठक में फकीरा सिंह, सुरेश सिंह, अमरपाल सिंह, हरि सिंह, मंगलू सिंह, चंद्रपाल सिंह, सूखवीर सिंह, खेम सिंह, जयप्रकाश सिंह, फरयाद, राहुल कुमार, रमजानी, नीटू यादव, अमन सैनी, मोमीन शाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed