फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers leave for Lucknow to celebrate Baba Tikait's birthday

Moradabad News: बाबा टिकैत का जन्मदिन मनाने के लिए किसान लखनऊ रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers leave for Lucknow to celebrate Baba Tikait's birthday
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संस्थापक और किसानों के मसीहा बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन रविवार को लखनऊ स्थित ईको गार्डन में पंचायत कर धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के किसान बड़ी संख्या में ट्रेनों से रात में लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में शनिवार की रात जिले के किसान मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर इकट्ठे हुए। स्टेशन पर किसान बाबा टिकैत अमर रहे के नारे लगा रहे थे। किसानों का कहना था कि वे रविवार को लखनऊ में महापंचायत कर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाएंगे। साथ ही सरकार के सामने किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखेंगे। इसमें एमएसपी पर कानून बनाना, बिजली चोरी प्रकरण के मुद्दे को ओटीएस में लाकर समाप्त करना, किसानों के निजी नलकूपों पर मीटर न लगाने, नहरों और सरकारी नलकूपों की तरह पूर्ण शुल्क माफ करने, गन्ना क्रय केंद्रों के प्लेटफार्म बड़े करने, गन्ना की वर्तमान में खराब हो रही प्रजातियों के स्थान पर अन्य मजबूत प्रजातियों को बोने की किसानों को छूट देने, खराब गन्ना फसल का उचित मुआवजा देने के साथ किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 12 हजार करने की मांग रखी जाएगी। लखनऊ जाने वालों में भोलू सिंह, शुभम राठी, दीपक चौधरी, बबलू चौधरी, रणवीर सिंह, घनेंद्र शर्मा, खजान सिंह, प्रेमपाल सिंह, दर्शन सिंह, नरेश प्रताप, राधेश्याम, प्रीतम सिंह, नेमपाल सिंह, ओमकार सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed