फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers join BKU to protect their interests

Moradabad News: अपने हितों की रक्षा के लिए भाकियू से जुड़ें किसान

Mon, 13 Jan 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 13 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers join BKU to protect their interests
बिलारी। ब्लॉक के ग्वालखेड़ा गांव में रविवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बिलारी ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कई नए पदाधिकारी बनाए गए तथा गांव गांव मजबूत संगठन बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाकियू टिकैत के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार ने कहा कि अपने हितों की रक्षा और सम्मान पाने के लिए किसान एकजुट होकर भारतीय किसान यूनियन से जुड़ें। उन्होंने कहा कि कृषि लागत की बढ़ती महंगाई के अनुपात में किसानों को अपनी फसलों के बेहतर मूल्य नही मिल पा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा गन्ना एक्ट के अनुसार निर्धारित समय सीमा में गन्ना मूल्य का भुगताना नहीं किया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा देहात के फीडरों की विद्युत लाइनों के जर्जर तार नहीं बदले जा रहे हैं। किसानों के कल्याण के लिए चलाई जाने वाली कृषक दुर्घटना बीमा और अन्य योजनाओं का पूरा लाभ पात्र किसानों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान दौर में किसानों को आपस में संगठित रहकर संघर्ष करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष ने गांव गांव भाकियू संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान मुनेंद्र चौधरी को तहसील सचिव,अलीशेर को अध्यक्ष न्याय पंचायत अध्यक्ष भिड़वारी और मोहम्मद इमरान को ब्लॉक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता भाकियू के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष माजिद हुसैन अंसारी और संचालन कुंदरकी ब्लॉक महामंत्री रागिब चौधरी ने किया। बैठक में भाकियू के जिला प्रवक्ता चौधरी जयवीर सिंह, जिला सचिव अकरम मलिक, तहसील उपाध्यक्ष अजीम अहमद, थांवला गांव के पूर्व प्रधान डा. अनीस अहमद,अमित चौधरी, अभिनव चौधरी, प्रेमपाल सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed