{"_id":"623b46f421a61602486b6d34","slug":"farmer-s-neck-was-cut-by-chinese-manjha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत की डोर: मुरादाबाद में चाइनीज मांझे से किसान की गर्दन कटी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत की डोर: मुरादाबाद में चाइनीज मांझे से किसान की गर्दन कटी, हालत गंभीर
Wed, 23 Mar 2022 09:42 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 23 Mar 2022 09:42 PM IST
सार
मुरादाबाद में खेत से घर लौट रहे किसान की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र में बुधवार शाम खेत से चारा लेकर घर लौट रहे किसान की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के अक्का डिलारी निवासी किसान हरीश शर्मा(50) बुधवार दोपहर खेत से चारा लेने गए थे। शाम करीब पांच बजे वह चारा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। जिससे उनकी गर्दन कटकर लहुलुहान हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद वह मौके पर ही गिर गए। वहां से गुजर रहे अन्य ग्रामीणों ने उन्हें पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल किसान को वहां से उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करा दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि अभी उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन