फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer returning to meet Eid in in-laws' house dies in accident

ससुराल में ईद मिलकर लौट रहे किसान की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmer returning to meet Eid in in-laws' house dies in accident
ईद मिलकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले नन्हें (55) मूंढापांडे के सिहोरा बाजे गांव निवासी थे। वह खेतीबाड़ी करते थे। नन्हें के परिवार में पत्नी अन्नो और दो बेटे नईम, फईम और एक बेटी इल्म है। मंगलवार को नन्हें अपनी पत्नी अन्नो को लेकर अपनी ससुराल वीरपुर थान गांव गए थे। मंगलवार की रात पति पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। अभी दंपती की बाइक वीरपुरथान से ही निकली थी। इसी दौरान दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर अज्ञात वाहन के चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में नन्हें की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्नो गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नन्हें की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में रिश्तेदार व परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। एसएचओ संजय कुमार पांचाल ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed