फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmer murdered in moradabad

खेत की देखभाल करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, घटना से क्षेत्र में सनसनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
farmer murdered in moradabad
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में एक किसान की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव रविवार को खेत में पड़ा मिला। परिवार वालों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज करवाया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किसान को गोली नहीं मारी गई बल्कि चाकू से दो बार गले पर वार कर उनकी हत्या की गई है। हत्या की वजह और हत्यारे का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव सुल्तानपुर दोस्त में रामरतन सिंह (60) परिवार के साथ रहते थे। बेटे पंकज ने बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे पिता राम रतन घर से खेत के लिए निकले थे। रात को वापस नहीं लौटे। परिवार वालों ने सोचा कि वह खेत पर ही सो गए होंगे। रविवार की सुबह ग्रामीण खेत की ओर गए तो राजू मास्टर के खेत में चकरोड किनारे रामरतन का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना उन्होंने रामरतन के परिवार और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर राम रतन के परिवार वाले खेत पर पहुंचे। शव देखकर उनकी चीख निकल गई। ठाकुरद्वारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके पर डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम को बुलाया गया। लेकिन हत्या की वजह और हत्यारे के बारे में कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात उदय शंकर सिंह और सीओ विशाल यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रामरतन के परिवार और ग्रामीणों से घटना के बारे में वारदात के संबंध में जानकारी जुटाई। परिवार ने रंजिश से इंकार किया है। एसपी देहात ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर है। रामरतन के बेटे पंकज सिंह की तहरीर पर ठाकुरद्वारा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। हत्या की वजह और हत्यारे के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस की तीन अलग अलग टीमें लगी है।
विज्ञापन

दौड़ाकर किया गया रामरतन का कत्ल
ठाकुरद्वारा। गांव सुल्तानपुर दोस्त के किसान रामरतन सिंह की हत्या के बाद घटना स्थल पर काफ ी खून पड़ा हुआ मिला। मौके से पुलिस ने एक जोड़ी चप्पल, बीड़ी का बंडल, माचिस, जेब से 12 रुपये बरामद किए। मृतक की एक चप्पल घटना स्थल से 10 मीटर की दूरी पर पड़ी मिली। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रामरतन ने हमलावरों को देखकर भागने की कोशिश की। जिससे एक चप्पल पीछे रह गई। इसके बाद रामरतन को पकड़कर उनकी हत्या कर दी गई। वारदात में एक से अधिक हमलावर के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से दावत में जाने की बात कहकर निकले थे रामरतन
ठाकुरद्वारा। किसान रामरतन सिंह सब्जी की खेती करते थे। उन्होंने खेत की रखवाली के लिए खेत में ही 15 फीट ऊंचा मचान बना रखा था। रात को वह कभी-कभी जंगली जानवरों से खेती की रखवाली के लिए मचान पर सो भी जाते थे। उनके बेटे पंकज को आशंका है कि कहीं नील गाय का शिकार करने वालों ने उनके पिता की हत्या तो नहीं कर दी। शनिवार को रात करीब आठ बजे वह बिना खाना खाए ही घर से यह कहकर निकले थे कि आज दावत है। वहीं पर खाना खाऊंगा। गांव के वेदप्रकाश सिंह रविवार की सुबह अपने खेत पर गन्ना भरने गए तो उन्होंने रामरतन का खून में लथपथ शव देखकर सूचना दी। पंकज सिंह का कहना है कि जंगल के पास दो गांव हैं। वहां के कुछ लोग अक्सर नील गाय का शिकार करने वहां आ जाते हैं। पंकज सिंह को आशंका है कि किसी को उनके पिता ने रात में टोक दिया होगा या शिकारियों द्वारा नील गाय को गोली मारते समय चपेट में आकर उनके पिता रामरतन सिंह की गर्दन में गोली लग गई होगी।

भाजपा विधायक ने हत्या का खुलासा करने की मांग
ठाकुरद्वारा। बढ़ापुर के भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने रविवार को गांव सुल्तानपुर दोस्त पहुंचकर किसान रामरतन सिंह की हत्या पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर मिले एसपी देहात उदय शंकर सिंह से मिलकर हत्या का शीघ्र खुलासा करने और घटना में शामिल हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed