फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer Kuldeep shot dead in Moradabad

मुरादाबाद में दोस्तों ने ली जान: किसान कुलदीप की गोली मारकर हत्या, शराब पीने के बाद हुआ विवाद, इलाके में सनसनी

Wed, 21 Oct 2026 12:27 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 12:27 AM IST
सार

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किसान कुलदीप सिंह (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुलदीप की पत्नी प्राची ने कुलदीप के ही दोस्त योगेश, प्रदीप और प्रदीप के भाई भूपेंद्र और भूपेंद्र के बेटे शैलेंद्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Farmer Kuldeep shot dead in Moradabad
किसान की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किसान कुलदीप सिंह (38) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुलदीप की पत्नी प्राची ने कुलदीप के ही दोस्त योगेश, प्रदीप और प्रदीप के भाई भूपेंद्र और भूपेंद्र के बेटे शैलेंद्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। घटना से कुछ समय पहले ही हत्यारोपी प्रदीप और योगेश के साथ कुलदीप साथ शराब पीने के बाद घर लौटे थे। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह बताया कि डिलारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी कुलदीप सिंह अपने छोटे भाई राजेंद्र सिंह के साथ खेतीबाड़ी करते थे। 

विज्ञापन


कुलदीप के एक भाई फौज में हैं और उनकी तैनाती असम में है। कुलदीप की पत्नी प्राची ने पुलिस को बताया कि योगेश और प्रदीप उसके पति को रोज शराब पिलाने के लिए जाते थे। सोमवार की शाम भी यह लोग अपने साथ ले गए थे। शराब पीने के बाद घर लौट आए थे। किसी बात को लेकर प्रदीप से कुलदीप का विवाद हो गया था। इसके बाद प्रदीप अपने साथ अपने भाई भूपेंद्र, भूपेंद्र के बेटे शैलेंद्र और योगेश को लेकर कुलदीप के घर आ गया। शोर-शराबा सुनकर कुलदीप घर से बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान शैलेंद्र ने तमंचे से कुलदीप के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद हमलावर धमकी देकर भाग गए। परिजन घायल को लेकर डिलारी के सरकारी अस्पताल ले गए सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। हालत गंभीर होने पर कुलदीप को रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। कुलदीप का तीन साल का बेटा जीत हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कुलदीप की पत्नी ने चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस टीम हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed