फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer killed in road accident, driver injured

सड़क हादसे में किसान की मौत, चालक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed in road accident, driver injured
गुरुवार सुबह भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में घुस गई। इस हादसे में रामपुर जिले के किसान की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा कला निवासी किसान सोमपाल कश्यप (50) का एक मकान मुरादाबाद के बल्देवपुरी में भी है। गुरुवार सुबह सोमपाल अपने पैतृक ग्राम चंद्रपुरा कला के ही रहने वाले राजकुमार के ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लाद कर पशुओं के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे। जब इनकी ट्रैक्टर ट्रॉली कुंदरकी थाना क्षेत्र में जलालपुर रोड पर मिलक काजी गांव के मोड़ के निकट से गुजर रही थी तभी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ही गहरे गड्ढे में जा घुसी। ट्रैक्टर से गिरकर पेड़ से टकराने से सोमपाल और ट्रैक्टर चालक राजकुमार के गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने आनन फानन कुंदरकी सीएचसी पर लेकर भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सक ने किसान सोमपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजकुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने शव का पंचनामे भरकर पोस्टमार्टम कराया है। किसान के परिजन भी कुछ देर में कुंदरकी सीएचसी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

पति का शव देख गश खाकर गिरी पत्नी
कुंदरकी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले किसान सोमपाल की पत्नी संतोष पति का शव देख गश खाकर जमीन पर गिरकर बदहवास हो गई। उसे परिवार की महिलाएं ढांढस बंधाती रहीं। मृतक किसान की बहनों और बच्चों का भी रोते बिलखते बुरा हाल था। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर पर चढ़कर ट्रक पलटा, यातायात प्रभावित
कुंदरकी। गुरुवार तड़के पर मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद संभल रोड पर डींगरपुर गांव के सामने चावल से लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।, जिससे यातायात का संचालन प्रभावित हो गया। हादसा ट्रक चालक को नींद की झपकी आने की वजह से बताया जा रहा है।

हादसे के वक्त ट्रक संभल की दिशा से आ रहा था। ट्रक पलटने से चावल के कट्टे भी सड़क पर गिर गए जिससे रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रक चालक की जान बच गई। बाद में चावल को दूसरे वाहन में लादा गया और क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा कराया गया इसके बाद मुरादाबाद संभल रोड पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed