फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmer killed, died body found on rail track

रेलवे ट्रैक पर मिला लापता किसान का शव, हत्या का आरोप

Fri, 21 Apr 2017 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी के जैतिया फिरोजपुर गांव से लापता किसान दुर्वेश (35) का शव क्षति विक्षत हालत में घर से पांच सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर क्षति विक्षत हालत में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसान की हत्या की गई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने हत्या से इंकार किया है, आत्महत्या का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

 
दुर्वेश जैतिया फिरोजपुर गांव में पत्नी नेमवती और चार बेटियों के साथ रहता था। वह रात को घर से बिना बताए चला गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह छह बजे घर के पास ही चंदौसी-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर दुर्वेश का क्षत विक्षत हालत में ग्रामीणों ने शव देखा। घटना की सूचना पुलिस और दुर्वेश के परिजनों को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। परिजनों का आरोप है कि दुर्वेश की हत्या की गई है। इसकी वजह उन्होंने गांव में ही रहने वाली एक महिला (दूर की रिश्तेदार) के अवैध संबंधों का दुर्गेश द्वारा विरोध करना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला आत्महत्या का लग रहा है। हत्या के आरोप से उन्होंने इंकार किया है। एसपी देहात का कहना है कि सुसाइड के  पीछे किसान का उसकी पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed