फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer killed by stabbing with sharp weapon in Moradabad

Moradabad: गंडासे से गर्दन काटकर किसान की हत्या, ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

Tue, 25 Jul 2023 01:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Jul 2023 01:15 PM IST
सार

मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। मोहम्मद नबी ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था लेकिन साबिर और उसके परिवार ने दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया था। जिस कारण मोहम्मद नबी चुनाव हार गया था।

विज्ञापन
Farmer killed by stabbing with sharp weapon in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मुंडा में मंगलवार 60 वर्षीय किसान साबिर की गंडासे से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे साबिर दुकान से नाश्ते का सामान ले गए थे। इसी दौरान वह डिलारी मुरादाबाद मार्ग पर स्थित दिलशाद सैफी की लोहे की दुकान के बाहर पड़ी चारपाई पर बैठ गए थे। इस दौरान दिलशाद अपने काम में व्यस्त हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी मोहम्मद नबी आ गया और उसने गंडासे से हमला की हमला कर दिया। इस घटना में साबिर की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े तो हमलावर मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। मोहम्मद नबी ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था लेकिन साबिर और उसके परिवार ने दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया था। जिस कारण मोहम्मद नबी चुनाव हार गया था। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed