फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer dies in road accident

Moradabad News: सड़क हादसे में किसान की मौत

Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in road accident
बिलारी। थाना क्षेत्र में रामनगर कलीजपुर संपर्क मार्ग पर सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार किसान की मौत हो गई। सादिकपुर निवासी वीर सिंह 45 वर्ष खेती करते थे। गांव के जंगल में खेत पर चल रहे कृषि कार्य को देखने वह सोमवार शाम घर से खेत पर गए थे। शाम लगभग साढ़े सात बजे अपनी मोपेड से वीर सिंह वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रामनगर कलीजपुर सड़क संपर्क मार्ग पर धर्मपाल सैनी की टंकी के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने किसान वीर सिंह को रौंद दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के थोड़ी देर बाद जब सादिकपुर के अन्य बाइक सवार मौके से गुजरे और उन्होंने वीर सिंह को सड़क किनारे पड़ा देखा तब परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। किसान वीर सिंह अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा थे। परिवार में पत्नी कमलेश के अलावा एक बेटा योगेंद्र और तीन बेटियां सविता, सोनम और प्रियांशी हैं। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed