फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer dies due to cantor collision in Moradabad s Bhagatpur relatives jammed road

Moradabad: कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

Tue, 08 Nov 2022 06:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Nov 2022 06:34 PM IST
सार

हादसे में जान गंवाने वाले शाहिद अली भगतपुर थाना क्षेत्र के खैरखाता निवासी थे। मंगलवार सुबह वह मूंढापांडे के करनपुर चौराहे पर सामान खरीदने गए थे।

विज्ञापन
Farmer dies due to cantor collision in Moradabad s Bhagatpur relatives jammed road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर मिलक खैरखाता गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार किसान शाहिद अली (65) की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले शाहिद अली भगतपुर थाना क्षेत्र के खैरखाता निवासी थे। मंगलवार सुबह वह मूंढापांडे के करनपुर चौराहे पर सामान खरीदने गए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह घर लौट रहे थे। उनकी साइकिल अभी मिलक खैरखाता गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार शाहिद अली को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक ने कुछ दूरी पर कैंटर खड़ा कर दिया और मौके से भाग गया।

कुछ ही देर में शाहिद के परिजन और अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए। उन्होंने दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने चालक की गिरफ्तारी और वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की। पुलिसकर्मियों ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। शाहिद के परिवार में पत्नी हाजरा, पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। भगतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed