फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer dies after falling from roof in Moradabad

Moradabad: नींद में छत से गिरकर किसान की मौत, नीचे आते समय हुआ हादसा, परिजनों का बुरा हाल

Fri, 23 Jun 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2023 01:30 AM IST
सार

सुबह मृतक के भाई पवन कुमार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Farmer dies after falling from roof in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतावाला में बुधवार रात करीब 10 बजे छत से गिरकर उदल सिंह (45) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह मृतक के भाई पवन कुमार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव भरतावाला निवासी किसान उदल सिंह पुत्र चेतराम सिंह बुधवार रात छत पर सो रहा था। मृतक के भाई पवन कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे उदल नीचे आ रहा था, लेकिन नींद में होने के कारण वह छत से घर के बाहर खड़ंजे पर गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। इस पर परिजन किसान को लेकर काशीपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


परिजन शव को घर पर ले आए। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। ऊदल सिंह की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed