फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   family uproar in not giving body to woman

ग्रामीणों का हंगामा, डेढ़ लाख का बिल, 35 हजार जमा करने पर मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
family uproar in not giving body to woman
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में ग्रामीणों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने रुपये जमा नहीं करने शव देने से इनकार कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों के हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने डेढ़ लाख का बिल 35 हजार कर दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

असमोली बेला गांव की 32 साल की महिला को नौ सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को निमोनिया की शिकायत थी। शनिवार रात महिला की मौत हो गई। अस्पताल का करीब डेढ़ लाख रुपये का बिल बना था। परिजनों ने साढ़े बारह हजार रुपये जमा करवाए थे। महिला की मौत के बाद परिजन शव लेने पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन ने डेढ़ लाख रुपये जमा करवाने पर शव सौंपने को कहा। परिजनों ने कहा कि उनके पास रुपये नहीं हैं। अस्पताल प्रशासन के शव देने से इनकार करने पर अस्पताल में कई ग्रामीण जुट गए और हंगामा हुआ। भाजपा की एक नेत्री ने अस्पताल प्रशासन और सीएमओ को फोन कर बिल माफ करने का आग्रह किया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन आधा बिल छोड़ दिया। परिजनों ने आधा बिल भी जमा करने में असमर्थता जताई। 35 हजार रुपये जमा होने पर शव परिजनों को सौंपा गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के सात बच्चे हैं और पति वाद्य यंत्र बजाकर परिवार का भरण पोषण करता है। ग्रामीणों ने चंदा कर 35 हजार रुपये जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed