फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Family returning from wedding ceremony rams into a parked tipper truck, four injured

Moradabad News: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की बाइक सड़क पर खड़े टिपलर में घुसी, चार घायल

Mon, 24 Nov 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Family returning from wedding ceremony rams into a parked tipper truck, four injured
ठाकुरद्वारा। रविवार को देर रात ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की बाइक सड़क पर खड़े गन्ना लदे टिपलर में घुस गई। दुर्घटना में परिवार के चार लोग घायल हो गए। गांव पीलकपुर गुमानी निवासी सतीश कुमार अपने परिवार के साथ बाइक से थाना डिलारी के गांव करनपुर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे। सड़क पर अंधेरा था। रास्ते में गांव आलियाबाद के पास शुगर मिल का गन्ना लदा एक टिपलर खड़ा हुआ था। दी टिपलर में पीछे कोई लाइट भी नहीं जल रही थी। इस कारण बाइक सहित पूरा परिवार उसके नीचे घुस गया। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पर आए और उन्हें बाहर निकाला। सूचना पर परिवार के लोग अपनी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया। दुर्घटना में सतीश कुमार, उनकी पत्नी मीना कुमारी, पुत्र राहुल और एक अन्य बच्चा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed