फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   family member of freedom fighters flag hoasting on 16 ponds

स्वतंत्रता सेनानी के परिजन फहराएंगे 16 सरोवरों पर तिरंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
family member of freedom fighters flag hoasting on 16 ponds
मुरादाबाद। जिले के 76 ग्रामों में तैयार किए जा रहे अमृत सरोवरों में से 16 तालाबों की खुदाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इन तालाबों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

भविष्य के लिए जल संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री ने 22 अप्रैल 2022 को मिशन अमृत सरोवर नाम से पहल की है। इसके तहत जिले में 76 स्थानों को अमृत सरोवर के लिए चिह्नित किया गया। इनकी खुदाई का कार्य भी शुरू करा दिया गया, लेकिन अधिकांश स्थानों पर कार्य धीमी गति से चल रहा है। परियोजना निदेशक (डीआरडीए) सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि चिह्नित किए गए 16 सरोवर की खुदाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। शेष में कार्य चल रहा है। वहां भी स्वतंत्रता दिवस से पहले खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। चिह्नित सरोवरों पर स्वतंत्रता के मौके पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को मुख्य अतिथि बना कर उन्हीं के हाथों से ध्वजारोहण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed