फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   family drama in police line

घरवाली के साथ मिलकर बाहरवाली को पीटा तो सिपाही गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2016 12:03 PM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
family drama in police line
फैमिली ड्रामा
एक सिपाही की लव स्टोरी ने सोमवार को आरआई कंपाउंड में अच्छा भला बखेड़ा खड़ा कर दिया। आरआई कंपाउंड पहूुंची चंदौसी की एक महिला ने सिपाही को अपना पति बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर में बात बढ़ी और सिपाही व महिला में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद सिपाही ने पत्नी के साथ मिलकर प्रेमिका को सरेआम पीटा और उसके कपड़े फाड़ डाले। सिविल लाइंस पुलिस ने सिपाही को शांति भंग में गिरफ्तार करके फिलहाल मामला रफादफा कर दिया है।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही सतीश कुमार का परिवार आरआई कंपाउंड में रहता है। सोमवार दोपहर करीब बारह बजे आरआई कंपाउंड पहुंची चंदौसी की महिला का दावा था कि उसकी मुलाकात करीब नौ साल पहले सतीश से हुई थी। सतीश ने उस वक्त अपनी पहली शादी की बात छुपा ली थी और चंदौसी की इस महिला को मुरादाबाद में रामगंगा विहार में किराए का कमरा लेकर बतौर बीवी रखने लगा।
विज्ञापन


महिला का दावा है कि सिपाही ने इस बीच उससे शादी की और उसके दो बच्चे भी हुए। लेकिन पिछले दिनों सिपाही का ट्रांसफर मेरठ हो गया तो वह उससे किनारा करने लगा। चार दिन पहले महिला ने पुलिस अधिकारियाें को प्रार्थना पत्र देकर सिपाही का ट्रांसफर रुकवाने की मांगी थी। सोमवार दोपहर महिला को किसी ने बताया कि सतीश आरआई कंपाउंड से सामान समेट कर मेरठ भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आरआई कंपाउंड में पहुंच गई। यहां उसने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सिपाही ने भी उसे पीटना शुरू कर दी। हंगामा होेने पर सिपाही की पत्नी आ गई। इसके बाद पति पत्नी ने प्रेमिका को जमकर पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई और सिपाही को पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed