फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Families left bungalows and moved towards flats.

Moradabad News: बंगला-कोठी छोड़ फ्लैट की ओर बढ़े परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Families left bungalows and moved towards flats.
मुरादाबाद। देश की राजधानी दिल्ली से करीब 150 किलोमीटर दूर मुरादाबाद में भी फ्लैट कल्चर तेजी से बढ़ रहा है। सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए लोग बंगले और कोठियां छोड़कर फ्लैटों में रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पिछले बीस साल में 15 हजार परिवार इन फ्लैटों में शिफ्ट हो गए। आने वाले पांच साल में करीब 10 हजार फ्लैट और तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली और नोएडा समेत अन्य मेट्रो सिटी की तर्ज पर 20 साल पहले मुरादाबाद में भी अपार्टमेंट बनने शुरू हो गए थे। सबसे पहले दिल्ली रोड और कांठ रोड पर एक-एक अपार्टमेंट बना था। अपार्टमेंट बनाने वाली कंपनी को शुरुआत में फ्लैट बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे परिवार बंगला-कोठी छोड़कर फ्लैटों में बसने लगे। अब शहर में 15 हजार परिवार फ्लैटों रह रहे हैं।
विज्ञापन

फ्लैटों में शिफ्ट होने वालों में छोटे परिवार ज्यादा हैं। शहर में सुपर टेक अपार्टमेंट, पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी, ग्रीन ऑर्चिड, इलेवन ऑर्चिड, आकाश अपार्टमेंट, युवराज अपार्टमेंट, सिग्नेचर अपार्टमेंट, गौर ग्रेसियस, इंपीरियल अपार्टमेंट समेत 20 सोयायटी हैं, जिनमें लोग रह रहे हैं। इनके अलावा शहर में दिल्ली रोड, कांठ रोड, रामपुर रोड और काशीपुर रोड पर भी कई प्रोजेक्ट तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
छोटे परिवार ज्यादा पसंद कर रहे फ्लैट
धीरे-धीरे परिवार छोटे हो रहे हैं। लोग सुविधा और सुरक्षा की वजह से फ्लैट कल्चर की ओर बढ़ रहे हैं। कारोबारी, नौकरीपेशा लोगों का अधिकांश समय शहर से बाहर गुजरता है। ऐसे में वे अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। घर और बंगलों में छोटे परिवार डर महसूस करते हैं। फ्लैटों में लोगों को सुरक्षा का आभास होता है। अपार्टमेंट में ही जिम, पार्क, पार्किंग होने के साथ ही बच्चों के लिए स्कूल वैन आ जाती है। इसलिए लोग फ्लैटों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं।
00
कस्बों में भी तैयार हो रहे अपार्टमेंट
शहर के बाद कस्बों में भी अपार्टमेंट तैयार होने लगे हैं। अगवानपुर में एक अपार्टमेंट तैयार हो चुका है। जिसके फ्लैटों में परिवार रह रहे हैं। इसके अलावा भोजपुर, ठाकुरद्वारा, बिलारी और कुंदरकी में अपार्टमेंट बनाने के लिए बिल्डर जमीन खरीद चुके हैं। आने वाले दिनों में कस्बों में भी बड़े-बड़े अपार्टमेंट तैयार हो जाएंगे।
00
फ्लैटों में सुरक्षा और सुविधा अधिक है। इसी सोच के साथ लोग फ्लैटों में रहना ज्यादा पसंद कर रहे है। पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में परिवारों ने फ्लैट खरीदे हैं। आने वाला समय फ्लैटों का ही है। शहर में कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
अनिल तोमर, बिल्डर, इलेवन ग्रुप
00
तमाम कारोबारी और नौकरीपेशा लोग अधिकांश समय शहर से बाहर रहते हैं। उन्हें अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता रहती है। ऐसे परिवारों के लिए फ्लैट ज्यादा सुविधाजनक रहते हैं। वह फ्लैट में लॉक लगाकर बाहर भी जाते हैं तो अपार्टमेंट में सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण चोरी या अन्य घटना होने का डर नहीं रहता है।

मोहित गगनेजा, एचएएम बिल्डर्स
--------
जमीनों के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। कोई व्यक्ति जमीन खरीद कर आवास बनाता है तो बहुत ज्यादा पैसा खर्च होता है। उससे कम कीमत में फ्लैट मिल रहे हैं। इस कारण लोग फ्लैट खरीद रहे हैं। इसके अलावा सरकार ने अवैध कब्जा करने वालों पर भी सख्ती की है। इससे अब गैर कानूनी तरीके से न तो जमीन बेची जा रही और न ही वहां कोई आवास बना पा रहा है। इससे भी फ्लैटों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। - पराग अग्रवाल, परंपरा बिल्डर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed