फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   False ceiling of Municipal Commissioner's office collapsed

Moradabad News: नगर आयुक्त के ऑफिस की गिरी फॉल्स सीलिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
False ceiling of Municipal Commissioner's office collapsed
मुरादाबाद। टाउनहॉल स्थित नगर आयुक्त कार्यालय की फॉल्स सीलिंग बुधवार की रात अचानक से गिर गई। इसमें किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। रात होने की वजह से कोई भी कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

टाउनहॉल स्थित कार्यालय पर नगर आयुक्त हर मंगलवार को जन सुनवाई करते हैं जबकि बाकी के दिनों में भी वह यहां बैठकर कार्यालय का कामकाज निपटाते हैं। नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान यहां कई तरह की बैठकें भी होती हैं। बुधवार की रात फॉल्स सीलिंग के गिरने से इसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। नगर आयुक्त ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। बुधवार की रात स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर कार्यालय को सजाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान कमरे से तेज आवाज आई जिसके बाद कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो उन्हें सीलिंग का मलबा मिला। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed