{"_id":"62db0d061bce2971410ae7cd","slug":"fake-video-trying-to-tarnish-the-image-of-ips-officer-case-registered-city-news-mbd4354830124","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक वीडियो से आईपीएस अफसर की छवि धूमिल करने की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेक वीडियो से आईपीएस अफसर की छवि धूमिल करने की कोशिश, केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। चौबीसवीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आईपीएस अतुल शर्मा की छवि धूमिल करने की कोशिश करने के आरोप में फेसबुक यूजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आईपीएस अफसर का नाम लेकर फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, चौबीसवीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी साकेत कुमार ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। जिसमें सिपाही ने बताया कि दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग सेंटर के टीचर अवध ओझा ने करीब एक साल पहले यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट की थी। अवध ओझा ने वीडियो के जरिए मुरादाबाद की चौबीसवीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अतुल शर्मा को प्रयागराज का एसएसपी बताते हुए वहां हुए दंगे में 15 लोगों के मारे जाने की झूठी सूचना पोस्ट की थी। वीडियो में अवध ओझा ने आरोप लगाया था कि दंगे के समय एसएसपी चेस खेल रहे थे। टीचर के इस कृत्य से उत्तर प्रदेश पुलिस और आईपीएस अफसर की छवि धूमिल हुई थी। तब आईपीएस अफसर ने अपनी आईडी से वीडियो पर कमेंट करते हुए इसका खंडन किया। इसके बाद अवध ओझा ने भी यूट्यूब से अपना वीडियो डिलीट कर दिया था। 16 जून 2022 को टीचर के फैन पेज यूट्यूब चैनल पर भी वही आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुई। तब सेनानायक ने वीडियो को यूपी पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश करार देते हुए वीडियो डिलीट करने और चैनल पर बैन लगाने की मांग की थी। इसके बाद चार जुलाई को ट्विटर यूजर श्रीवर्मा के ट्विटर हैंडल से भी उसके ट्विटर पेज पर वह आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की गई थी। ट्विटर यूजर ने अतुल शर्मा, डीजीपी यूपी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पोस्ट टैग की थी। पोस्ट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली के शिक्षक अवध ओझा ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया। उन्होंने आईपीएस अफसर से माफी मांगते हुए यूजर से पोस्ट को रिमूव करने की अपील की। तब यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पेज से डिलीट कर दिया था। अपनी अन्य पोस्ट भी सोशल साइट से हटा लीं थीं। आईपीएस अफसर की शिकायत पर मुरादाबाद पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी नेवर डाई यूट्यूब चैनल, ट्विटर यूजर श्रीवर्मा को नोटिस भी जारी किया। दोबारा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अब इस वीडियो को एक बार फिर फेसबुक यूजर राम पोथीनेनी नाम से बनी आईडी से पोस्ट किया गया है। जिसके जरिये 24वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अतुल शर्मा की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है।
---------------
चौबीसवीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर फेक वीडियो पोस्ट की गई है। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल मामले में तथ्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी -