फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake Facebook Account make on name of ex MP Jaya Prada, Posted vulgar Content

जयाप्रदा का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया, अभद्र सामग्री की पोस्ट, पूर्व सांसद ने कही कार्रवाई की बात

Mon, 17 Jun 2019 08:13 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Mon, 17 Jun 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Fake Facebook Account make on name of ex MP Jaya Prada, Posted vulgar Content
जयाप्रदा - फोटो : Instagram

पूर्व सांसद जयाप्रदा के नाम पर किसी ने फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर उसमें अभद्र सामग्री पोस्ट कर दी है। यह जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का मन बनाया है। इस मामले में वह विधिक राय ले रही हैं।

विज्ञापन


पूर्व सांसद जयाप्रदा ने सोमवार को अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर अपनी ही एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि, उनको किसी शुभचिंतक ने इस बात की जानकारी दी है कि उनके नाम पर फेसबुक एकाउंट सक्रिय है, जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके। उन्होंने इस मामले को हर महिला की गरिमा का प्रश्न बताते हुए नाराजगी व्यक्त की है और कहा है कि वह इस मामले में विधिक राय ले रही हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


इससे पहले भी पूर्व सांसद कई बार अपने राजनीतिक विरोधियों पर अपनी तस्वीर से छेड़छाड़ कर बांटे जाने का आरोप लगा चुकी हैं। जयाप्रदा के इस बार फर्जी फेसबुक एकाउंट के सामने आने से उनके समर्थकों में गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed