फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fake currency smuggler arrest, injured in gunshot

मुठभेड़ : नकली नोटों का तस्कर गोली लगने से घायल

Sun, 05 Mar 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 05 Mar 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
fake currency smuggler arrest, injured in gunshot
डेमो प‌िक
डिलारी में जटपुरा में शनिवार शाम गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच और जाली नोटों के तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जाली करेंसी का एक तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने जख्मी तस्कर के पास से 1.34 लाख रुपये के दो हजार के जाली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मुठभेड़ में जख्मी हुए फेक करेंसी के तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसके साथी को पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस जाली करेंसी के दोनों तस्करों का पीछा करते हुए मुरादाबाद पहुंची थी। डिलारी के जटपुरा में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश फैसल ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका दूसरा साथी जाकिर मौके से भाग निकला। शाम को लोकेशन मिलने पर जटपुरा में पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो पुलिस को देख बदमाशों ने तुरंत फायरिंग करनी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी बदमाश पर फायर किया तो फैसल के दाएं पैर में गोली लगी।


घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आरोपी एक गिरोह के रूप में काम करते हैं। जल्द ही बदमाश से पूछताछ कर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed