{"_id":"65b19732f32938f95b0f8344","slug":"faces-lit-up-after-getting-dream-home-in-amritkunj-yojana-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-330658-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अमृतकुंज योजना में सपनों का आशियाना पाकर चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अमृतकुंज योजना में सपनों का आशियाना पाकर चेहरे खिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर रोड स्थित एमडीए की एकता विहार दक्षिणी (अमृतकुंज) योजना में 175 प्लॉटों के लिए आवेदन करने वाले 450 लोगों के बीच लॉटरी सिस्टम से प्लॉट एलाट किए गए। अनुसूचित जन जाति समेत विभिन्न आरक्षण वाले 30 प्लॉट आवेदन न आने के कारण बिकने से रह गए। शेष 140 प्लॉटों का लॉटरी सिस्टम से आवंटन कर दिया गया। लॉटरी के माध्यम से अपने सपनों का आशियाना पाने वालों के चेहरे खुशी से खिल गए।
रामपुर रोड पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की निर्मित अमृत कुंज योजना के विभिन्न आकार के प्लॉटों के लिए प्राप्त आवेदनों में सही पाए गए आवेदकों के बीच बुधवार को प्राधिकरण कार्यालय प्रांगण में लॉटरी ड्रा संपन्न हुआ। आज के लॉटरी ड्रा में 40 वर्ग मीटर के 68 प्लॉटों के सापेक्ष 49 प्लॉट आवंटित हुए। शेष अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य श्रेणी के आवेदन कम प्राप्त होने से 19 प्लॉट शेष रह गए। 60 वर्गमीटर के 86 प्लॉटों के सापेक्ष 75 प्लॉटों का आवंटन हुआ। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आवेदन कम प्राप्त होने से 11 प्लॉट आवंटन से अवशेष रह गए।
112.50 वर्गमीटर के 21 प्लॉटों के सापेक्ष 21 प्लॉटों का आवंटन लॉटरी ड्रा में संपन्न हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में आवेदक मौजूद रहे। वीसी शैलेष कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा शीघ्र ही नियमानुसार सफल आवेदकों को आवंटन पत्र निर्गत कर दिया जाएगा साथ ही जो प्लॉट बच गए हैं उनके आवंटन के लिए पुनः आवेदन खोला जाएगा।