{"_id":"62f54fb2bad2cc2edd52e853","slug":"extra-coache-will-used-in-five-trains-city-news-mbd437586676","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, आयोध्या कैंट व दून एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों में लगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, आयोध्या कैंट व दून एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों में लगे अतिरिक्त कोच
Fri, 12 Aug 2022 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद।
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद।
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:21 AM IST
सार
दिल्ली-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (14208) में एक स्लीपर कोच, प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस (14207) में एक स्लीपर कोच और हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस (13009) में एक द्वितीय श्रेणी एसी, एक तृतीय श्रेणी एसी और एक स्लीपर कोच लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने पांच ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। इसमें अयोध्या कैंट, दून एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (14206) में बृहस्पतिवार से दो दिन के लिए एक स्लीपर कोच, अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस (14205) में दो दिन के लिए एक स्लीपर कोच जोड़ा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस (14208) में एक स्लीपर कोच, प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस (14207) में एक स्लीपर कोच और हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस (13009) में एक द्वितीय श्रेणी एसी, एक तृतीय श्रेणी एसी और एक स्लीपर कोच लगाया जा रहा है। रक्षाबंधन की भीड़ के बीच अतिरिक्त कोच यात्रियों के लिए मददगार रहेंगे।
विज्ञापन