{"_id":"6a2dbf8d83f7f28844020515","slug":"extortion-demanded-from-nc-leader-rs-50000-recovered-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-924812-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांग्रेस नेता से मांगी रंगदारी, 50 हजार रुपये भी वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांग्रेस नेता से मांगी रंगदारी, 50 हजार रुपये भी वसूले
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र के संभली गेट तबाकियान निवासी कांग्रेस नेता सगीर सईद खान ने रंगदारी मांगने और 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए मो. वासित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि रकम नहीं देने पर आरोपी ने उन्हें और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है।
कांग्रेस नेता ने गलशहीद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कांग्रेस से नगर निगम में मेयर प्रत्याशी और महानगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि गलशहीद के असालतपुरा निवासी मो. वासित ने उनकी बेटी से शादी करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। सगीर सईद खान ने बताया कि मो. वासित मझोला में एक हत्या के मामले में आरोपी है। इसके अलावा कई और भी मुकदमे हैं। इस लिए उन्होंने अपनी बेटी की शादी उससे करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा। सगीर सईद खान ने बताया कि एक दिन वह अपने साथी के साथ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान काला प्यादा चौराहे के पास आरोपी मो. वासित मिल गया और जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी। जिसके डर से आरोपी को 50 हजार रुपये भी दे दिए हैं। अब आरोपी और रकम मांग कर रहा है। रकम नहीं देने पर बाप बेटी की हत्या की धमकी दी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।